पटना, सितम्बर 15 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) की स्पोर्ट्स बोर्ड की वार्षिक बैठक मंगलवार को आईटी सेल में हुई। अध्यक्षता पीयू के डीन छात्र कल्याण प्रो. कामेश्वर पंडित ने की। स्पोर्ट्स बोर्ड की अध्यक्ष प्रो. सुहेली मेहता ने शुरुआत की। बैठक में खेल गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में विवि के स्पोर्ट्स कैलेंडर 2026-27 के सुचारू क्रियान्वयन, अंतर महाविद्यालय और पूर्वी जोन और एवं अखिल भारतीय अंतर विवि प्रतियोगिताओं के आयोजन और खेल गतिविधियों को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डॉ. दीप नारायण कुमार ने पूर्व बैठकों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए विगत वर्षों की खेल उपलब्धियों की जानकारी दी।

बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव बैठक में खिलाड़ियों एवं टीम अधिकारियों को मिलने वाली राशि में संशोधन क...