पटना, जुलाई 10 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) ने स्नातकोत्तर नियमित पाठ्यक्रम और अन्य स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पहले स्नातकोत्तर नियमित पाठ्यक्रम में नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में नामांकन को आवेदन की अवधि 10 जुलाई थी। स्नातकोत्तर नियमित पाठ्यक्रम में नामांकन को पहली मेधा सूची 24 जुलाई को जारी होगी। इसके आधार पर नामांकन 27 से 30 जुलाई तक होगा। इंडक्शन मीट 31 जुलाई को होगा। स्पॉट राउंड नामांकन तीन और चार अगस्त को होगा। विवि ने कहा है कि स्नातकोत्तर के 13 विषयों में नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षाएं 27 से 29 जुलाई के बीच होंगी, जबकि नामांकन 5 से 8 अगस्त को संबंधित में होगा。 यह भी पढ़ें- AU Admission 2026: BA-BSc में एडमिशन के लिए 16 जु...