पटना, सितम्बर 12 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) में 12वीं पास सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए बैचलर ऑफ आर्ट इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट विषय की पढ़ाई शुरू होगी। शनिवार को ऑनलाइन मोड में सिंडिकेट की बैठक में इस कोर्स को शुरू करने की स्वीकृति मिली। यह कोर्स छह माह का होगा। बैचलर ऑफ आर्ट इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट की डिग्री सेवानिवृत्त सैनिकों को सैनिक निदेशालय, बिहार के अनुशंसा पर दी जाएगी। विवि मुख्यालय में पिछले एक सप्ताह से चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सिंडिकेट की बैठक ऑनलाइन मोड में हुई। इस डिग्री का पूर्व सैनिक आगे कॅरियर में इस्तेमाल कर सकते हैं। सेवानिवृत्त सैनिकों को डिग्री प्रदान करने के लिए राजभवन स्तर पर अनुशंसा की गई थी। कई सैनिक 15 से 20 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं। ऐसे सैनिकों को मानव संसाधन विषय में डिग्री मिल...