पीयू : बीबीए एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा 19 से
पटना, मई 10 -- पटना विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-2030 के बीबीए एलएलबी सेमेस्टर एक की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 19 मई से शुरू होंगी और 26 मई तक चलेंगी। सभी पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगे। परीक्षा केंद्र बीएन कॉलेज में बनाया गया है। 19 मई को पहला पेपर प्रबंधन के सिद्धांत, 21 मई को दूसरा पेपर अंग्रेजी, 23 मई को तीसरा पेपर अनुबंध का कानून एक और 26 मई को चौथा पेपर संवैधानिक कानून पेपर की परीक्षा होगी। विवि ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, वाइवा-वॉइस की परीक्षाओं की तारीखें संबंधित विभागाध्यक्षों, कॉलेजों के प्राचार्यों द्वारा अलग से सूचित की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.