पटना, मार्च 27 -- पटना विश्वविद्यालय ने बीएड फर्स्ट पार्ट सत्र 2025-27 के परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा सात अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगी। हर दिन एक कोर्स की परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र वाणिज्य महाविद्यालय में रहेगा। हर दिन परीक्षा एक दस से एक बजे तक चलेगी। इससे पहले प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क और वाइवा कॉलेज द्वारा ली जाएगी। विवि ने दो अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...