पटना, सितम्बर 1 -- पटना विवि के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग ने मंगलवार को एंटी-रैगिंग विषय पर स्लोगन-सह-पोस्टर प्रतियोगिता हुई। उद्देश्य छात्रों को रैगिंग के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें इस गंभीर मुद्दे पर बात रखने का अवसर देना था। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्लोगन व पोस्टरों के जरिए रैगिंग विरोधी संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। संचालन दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अमीता जायसवाल के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने रैगिंग के प्रति विवि की शून्य-सहिष्णुता नीति पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि रैगिंग की किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर निलंबन सहित कठोर अनुशासनात्मक दंड का प्रावधान है। उन्होंने छात्रों से आपसी भाईचारे और सम्मान के साथ रहने की अपील की। इसमें डॉ. विजेता सिंह औ...