पटना, सितम्बर 3 -- पटना विश्वविद्यालय संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रत्येक माह की एक तारीख को वेतन उनके बैंक खातों में जमा सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में कुलपति को पत्र भेजकर वेतन भुगतान में हो रही देरी से उत्पन्न वित्तीय परेशानियों से अवगत कराया गया है। शिक्षक संघ के प्रो. शिव सागर प्रसाद ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वेतन निर्धारित समय पर खातों में जमा नहीं हो रहा है। इससे उन कर्मियों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है, जिन्होंने गृह, शिक्षा, वाहन या व्यक्तिगत ऋण ले रखा है। शिक्षकों-कर्मचारियों ने मांग की है कि हर माह की एक तारीख को बिना चूक वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- पीयू : शिक्षक दिवस समारोह स्थगित किए जाने पर आक्रोश साथ ही विलंब के कारण बैंक द्वारा लगाए गए दंड शुल्क, अतिरिक्त ब्या...