पटना, जून 11 -- पटना विश्वविद्यालय ने स्नातक (रेगुलर) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम मेधा सूची के आधार पर गुरुवार को दूसरे दिन विभिन्न कॉलेजों में 800 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया। पटना सायंस कॉलेज में 200, पटना कॉलेज में 168, वाणिज्य महाविद्यालय में 66, बीएन कॉलेज में 178 और मगध महिला कॉलेज में विभिन्न संकायों में कुल 188 छात्राओं ने नामांकन लिया। पहले दिन 212 ने नामांकन लिया था। दो दिनों में 1012 विद्यार्थियों ने आवंटित कॉलेजों में नामांकन ले लिया। मालूम हो कि प्रथम चक्र में कुल 3,551 सीटों में से 3,123 सीटों पर नामांकन के लिए चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- पीयू : दूसरे दिन 800 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन यह भी पढ़ें- वीकेएसयू : स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन शुरू, रफ्तार धीमी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...