पटना, जुलाई 4 -- पटना विवि ने सत्र 2024-28 के चौथे सेमेस्टर, सत्र 2025-29 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएमसी, बीबीए, बीसीए, बीएफई, बायोटेक, पर्यावरण विज्ञान एवं बीएसडब्ल्यू (तीन वर्षीय डिग्री कोर्स) की सेमेस्टर दो की परीक्षा का भी कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सेमेस्टर चार की परीक्षा 14 से 24 जुलाई तक होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज, मगध महिला कॉलेज और बीएन कॉलेज में परीक्षा होगी। सत्र 2025-29 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 22 से 31 जुलाई तक पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, बीएन कॉलेज में होगी। यह भी पढ़ें- लनामिवि: स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी आठ जुलाई से यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स सत्र 2025-28 की परीक्षाएं ...