पटना, मई 12 -- पटना विवि के स्नातक और पीजी के छात्र अब एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे। यूजीसी के दिशा निर्देश के तहत पटना विवि के एकेडमिक काउंसिल की बैठक में मंगलवार को इसे मंजूरी दे दी गयी है। इसके तहत स्नातक के छात्र तीन या चार साल के डिग्री कोर्स के साथ रोजगारपरक कोर्स कर सकते है। उसी तरह पीजी के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के साथ छात्र भी वोकेशनल कोर्स कर सकेंगे, लेकिन यह कोर्स ऑनलाइन मोड में करनी होगी। यह भी पढ़ें- पीयू : छात्र अब डिग्री के साथ ऑनलाइन रोजगारपरक कोर्स कर सकेंगेबैठक की जानकारी एकेडमिक काउंसिल से मंजूरी के बाद सिंडिकेट की बैठक में मंजूर किया जाएगा। इसके बाद सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे राजभवन भेजा जाएगा। मंगलवार को आयोजित एकेडमिक काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता पीयू के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि पहल...