पटना, मई 2 -- पटना विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम (चार वर्षीय पाठ्यक्रम, सत्र 2023-27) के छठे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। शुरुआत शनिवार से हुई और बिना विलंब शुल्क के 11 मई तक फार्म भरे जाएंगे। वहीं 12 से 15 मई के बीच फॉर्म जमा करने पर प्रतिदिन 50 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल 15 मई को बंद हो जाएगा, इसलिए छात्रों को समय रहते फॉर्म भरने की सलाह दी गई है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pup.ac.in पर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों द्वारा भरे गए फॉर्मों का सत्यापन 18 मई तक पूरा कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारी जा सके। परीक्षा 22 मई से शुरू होने की संभावना है। विस्तृत कार्यक्रम बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.