पटना, जुलाई 16 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को कला एवं शिल्प महाविद्यालय और वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने दोनों कॉलेजों के विद्यार्थियों से मिलकर उनके वर्ग संचालन, पठन-पाठन और शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। कुलपति ने पदाधिकारियों और शिक्षकों को छात्रों के लिए समय पर गुणवत्तापूर्ण कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने और उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही उपलब्ध संसाधनों का समुचित और प्रभावी उपयोग करने को भी कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...