पटना, अप्रैल 8 -- पटना विवि ने वर्ष 2026-27 का एकेडेमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। स्नातक और पीजी में आवेदन, दाखिला और कक्षा शुरू करने की तिथि जारी कर दी गई है। इस बार भी स्नातक में दाखिला अंकों के आधार पर ही ली जाएगी। इंटर उत्तीर्ण छात्र स्नातक में दाखिला के लिए नौ से 30 मई से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीजी नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 से 30 जून तक होगा। स्नातक में नामांकन प्रक्रिया सात जुलाई और पीजी में दाखिले की प्रक्रिया 15 जुलाई तक समाप्त हो जाएगी। बता दें कि इस बार स्नातक का नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाना था, लेकिन किसी कारण वश से इस बार नहीं लिया जा रहा है। स्नातक में सेल्फ फाइनेंस विषयों में दाखिला के लिए ही प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इसमें एलएलबी, बीबीए एलएलबी, लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस, बीसीए की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.