पीयू : अब आठ जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
पटना, जुलाई 6 -- पटना विवि (पीयू) ने सत्र 2025-29 और सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत को राहत दी है। विवि ने 2025-29 और सत्र 2024-28 के बीए, बीएससी, बीकॉम के वैसे छात्र जिनका तकनीकी खामियों की वजह से फॉर्म नहीं भरा जा सका है, उन्हें राहत दी है। ऐसे विद्यार्थी अब आठ जुलाई तक फॉर्म भर सकेंगे। लेकिन छात्रों को 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से फाइन जमा करना होगा। छात्र विवि की वेबसाइट www.pup.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में सूचना जारी की है। कॉलेजों के प्राचार्यों को नौ जुलाई तक भरे फॉर्म का सत्यापन पूरा कर लेना होगा। यह भी पढ़ें- Patna News: पीपीयू : दूसरी मेधा सूची के आधार पर नामांकन लेने की तिथि कल तक बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.