पटना, मई 10 -- पटना विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें कुल आठ मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। इसमें 8 जनवरी को हुई पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी, उसके बाद राज्यपाल सचिवालय, बिहार के आदेश पर सैनिक कल्याण निदेशालय, पटना द्वारा भेजे गए बीएएचआरएम डिग्री के पाठ्यक्रम, सीखने के परिणाम और मूल्यांकन के तरीके पर विचार किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में एक साथ दो शैक्षणिक कार्यक्रम करने संबंधी यूजीसी की दिशा-निर्देशों को लागू करने पर चर्चा की जाएगी। बैठक मे यह भी निर्णय लिया जाएगा कि जो शिक्षक सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, क्या वे अपने पहले से पंजीकृत शोधार्थियों का मार्गदर्शन जारी रख सकते हैं या नहीं। इनके आवेदन पर विचार किया जाएगा। बैठक में वनस्पति विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.