फतेहपुर, मई 13 -- बिंदकी। प्रतिदिन 14 से 15 घंटे पढ़ाई की मेहनत इंटरमीडिएट में भी रंग लाई। हाईस्कूल में 97.7 और इंटर में 97 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया। माता पिता के साथ बड़े भाई जैसे नाम रोशन करने और सृजन बनने का ख्वाब पूरा करने का सपना है। मेधावी की सफलता से घर से स्कूल तक जश्न का माहौल है। बिंदकी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र पीयूष राजन ने 97 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है। बायोलॉजी, आईपी में शत प्रतिशत तो फिजिकल एजुकेशन समेत अन्य विषयों में भी अव्वल रहा। बता दे कि हाईस्कूल में भी छात्र ने 97.8 फीसदी अंक लाकर टॉप किया था। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल इस खुशी के मौके पर मां व पिता ने बच्चे को फूल माला पहनाई और मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद दिया। होनहार की मां अल्पना राज...