प्रयागराज, मार्च 24 -- एनसीआर के जीएम नरेश पाल सिंह ने मंगलवार को फरवरी 2026 के लिए चयनित 14 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किउ। इस दौरान झांसी मंडल के पीयूष खन्ना को फरवरी के लिए सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी का पुरस्कार मिला। इनके अलावा अभय प्रताप सिंह, अवध किशोर, मो. इमरान, अजय कुमार, सत्येन्द्र, विश्वनाथ, रघुवीर सिंह गुर्जर, प्रवीणकांत, सतीश चंद्र, शशिकांत मीना, प्रशांत कुमार, मोहन सिंह, और जितेन्द्र सिंह पुरस्कृत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...