पीयूष का सुरक्षित रेस्क्यू टीमवर्क की ऐतिहासिक मिसाल, हर सदस्य ने निभाई अहम भूमिका : डीएम
गया, जुलाई 19 -- फतेहपुर के रंगूनगर में रेस्क्यू कर पीयूष की जान बचाने वाली टीम के सदस्यों को शनिवार को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह समाहरणालय के सभाकक्ष में हुआ। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके साहस, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि फतेहपुर प्रखंड की कठौतिया केवाल पंचायत के रंगूनगर गांव में गुरुवार की रात गहरे बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम पीयूष कुमार को सकुशल बाहर निकाला गया। यह रेस्क्यू टीम की अद्भुत एकजुटता, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता का परिणाम है। विषम परिस्थितियों में एनडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन दल तथा स्थानीय ग्रामीणों ने जिस समर्पण और साहस के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.