पटना, जुलाई 12 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) में स्नातक नियमित पाठ्यक्रमों में नामांकन को तीसरी मेधा सूची 14 जुलाई को जारी होगी। इसके आधार पर 15 से 17 जुलाई तक विद्यार्थियों को आवंटित कॉलेज में नामांकन लेना होगा। छात्रों को सभी दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में 10 से चार बजे तक काउंसिलिंग और नामांकन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। तीसरी मेधा सूची के बाद बची हुई सीटों पर स्पॉट नामांकन लिया जाएगा। स्पॉट नामांकन 20 और 21 जुलाई को संबंधित कॉलेजों में ही होगा। इसके लिए कॉलेज में ही विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा और उसी तिथि पर नामांकन होगा। सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में काउंसिलिंग सोमवार तक चलेगी। यह भी पढ़ें- चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए द्वितीय मेधा सूची जारी दूसरी मेधा सूची 17 जुलाई को प्रकाशित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...