मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत के वार्ड 4 जरंगी गांव में बुधवार देर रात आग लगने से मो. तस्लीम का घर जलकर राख हो गया। वहीं, सात बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। अग्निपीड़ित के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद फायरबिग्रेड की टीम नहीं पहुंची। गुरुवार को पीयर पुलिस और बंदरा अंचलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ अंकुर राय ने बताया कि संबंधित कर्मी को घटनास्थल पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। पीड़ित को तत्काल प्लास्टिक शीट उपलब्ध करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...