पीयर : महिला का घर में फंदे से लटका शव मिला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत के बलहिया गांव में शुक्रवार को घर में महिला का फंदे से लटका शव मिला। मृतका वार्ड-11 निवासी राहुल कुमार की करीब 25 वर्षीया पत्नी चांदनी कुमारी थी। सूचना पर थानेदार कुंदन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। चांदनी का मायका मुशहरी थाना क्षेत्र के मणिका में था।चांदनी के पति राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि करीब आठ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसे छह साल की एक बेटी और चार वर्ष का बेटा है। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे मजदूरी करने चला गया। जाने के करीब एक घंटे बाद पड़ोसी ने सूचना दी कि चांदनी फंदे से लटकी हुई है, जब तक घर पहुंचे तब तक लोगों ने शव को फंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.