सासाराम, अगस्त 21 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना के एलिना रिजॉर्ट्स में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रोहतास जिले को सम्मानित किया गया। जिले के कृष्ण कुमार राम, गजाला फातमा व अनुराग मिश्र ने यह सम्मान प्राप्त किया। लगातार पिछली तिमाही में टॉप-3 जिलों में स्थान बनाए रखने के लिए यह सम्मान दिया गया। प्राथमिक शिक्षा के सहायक निदेशक चंदन द्विवेदी ने यह सम्मान प्रदान किया। मौके पर एससीईआरटी के उपनिदेशक संजय कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी और कौशल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पीबीएल के प्रभावी क्रियान्वयन में मंत्रा फॉर चेंज टीम का भी सहयोग रहा। डीईओ मदन राय, डीपीओ रजनीश उपाध्याय ने उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए संबंधित अधिकारियों व तकनीकी ...