सासाराम, जुलाई 20 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विद्यालयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के प्रभावी क्रियान्वयन और माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट (एमआईपी) के माध्यम से साक्ष्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों तथा प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्यों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पीबीएल के सफल संचालन, एमआईपी के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन तथा साक्ष्य आधारित रिपोर्टिंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...