औरैया, अप्रैल 18 -- औरैया। पीबीआरपी अकादमी में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने 'ग्रीन कलर डे' उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस दौरान विद्यालय परिसर को हरे रंग की सजावट से आकर्षक बनाया गया और पूरा वातावरण हरियाली के रंग में रंगा नजर आया। नर्सरी व प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों ने हरे रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया। बच्चों ने गीत, कविता व छोटी प्रस्तुतियों के माध्यम से 'गो ग्रीन' का संदेश दिया। शिक्षकों ने हरे रंग के महत्व को बताते हुए इसे प्रकृति, ताजगी और जीवन का प्रतीक बताया। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार पांडेय व प्रबंधक दिनेश पांडेय ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, बनाई पेंटिंग कार्यक्रम को सफल बनाने में काजल भदौरिया, प्रीती, गीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.