औरैया, फरवरी 26 -- दिबियापुर, संवाददाता। पीबीआरपी अकादमी दिबियापुर में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा एवं विद्यालय के प्रबंधक दिनेश पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अजय आनंद वर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। उन्होंने छात्रों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रमुख मॉडलों में सौम्या पाण्डे का ब्रेन वर्किंग मॉडल, स्वरित की मैग्नेटिक ट्रेन, प्रांशी की ग्रीन हाउस फार्मिंग, हर्षित यादव का लाई-फाई साउंड सिस्टम, शक्ति रंजन की हाइड्रोलिक मश...