औरैया, जनवरी 22 -- औरैया। पीबीआरपी अकादमी, जसवंतपुर में गुरुवार को ज्ञान की अधिष्ठात्री मां शारदे के पावन प्राकट्य दिवस बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई, जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान 23 जनवरी 1897 को कटक में जन्मे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान नेता सुभाष चंद्र बोस के जीवन और संघर्ष को याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना, गणेश वंदना के साथ-साथ नेताजी के जीवन पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत क्रांतिकारियों के अभिनय ने स्वतंत्रता आंदोलन की भावना को जीवंत कर दिया। छात्रों ने मंच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.