बगहा, जुलाई 16 -- मधुबनी। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से सिंचाई विभाग एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की सतर्कता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया-अररिया में परमान नदी खतरे के निशान से ऊपरनिरीक्षण की प्रक्रिया बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ विशेषज्ञों एवं अभियंताओं की टीम ने पीपी तटबंध का रातभर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ एक्सपर्ट टीम के चेयरमैन अब्दुल हमीद की अध्यक्षता में चीफ इंजीनियर प्रमोद कुमार, अधीक्षण अभियंता धनंजय कुमार, कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता रवि कुमार ठकुराइ सहित अन्य अभियंताओं ने पीपरासी से लेकर भितहा तक पीपी तटबंध का निरीक्षण किया। तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील स्थलों की स्थिति तथा नदी के बहाव पर विशेष नजर रखी गई। अधिकारियों ने निरीक्षण ...