धनबाद, मार्च 13 -- झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क से पाथरडीह कोल वाशरी, कॉलोनी, कुलटांड़ और कुम्हार धौड़ा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को गुरुवार से एक माह के लिए बंद कर दिया गया है। पाथरडीह पीपी केबिन के निकट रेलवे के पुराने अंडरपास पुनर्निर्माण को लेकर यह फैसला लिया गया है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एक नई रेल लाइन बिछाई जा रही है, इसके लिए पुराने अंडरपास 12 फीट का हिस्सा तोड़कर उसे और बड़ा किया जाएगा। सड़क मार्ग बंद होने के कारण अब कोल वाशरी जाने के लिए लोगों को कुलटांड़ और भाटडीह रेलवे फाटक होकर करीब 3 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। इस सड़क के बंद रहने से एक माह तक दोपहिया और चार पहिया वाहनों से आवागमन करने वाले हजारों लोगों को काफी परेशानी होगी। बताया जाता है कि ब्रिटिश काल का यह पुराना अंडरपास काफी संकरा है, जिससे केवल छोटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.