पीपीवाई कॉलेज में नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, छात्रों ने ली शपथ
जमुई, जून 18 -- चंद्रमंडीह। निज संवाददाता स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविशंकर यादव ने की, जबकि सफल संयोजन व संचालन एनएसएस पदाधिकारी प्रो. विजय कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविशंकर यादव ने कहा कि नशा न केवल किसी व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं को नशे के घातक दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने और एक स्वस्थ व मजबूत समाज के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। यह भी पढ़ें- नशा युवाओं के भविष्य और समाज के के लिए गंभीर चुनौती अभियान के दौरान महाविद्यालय के एनएसएस पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.