पटना, मई 8 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों और पेंशनभोगियों की लंबित समस्याओं को दूर नहीं किये जाने से शिक्षक संघ में नाराजगी है। कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. मिथिलेश तिवारी ने कुलपति का ध्यान आकृष्ट कराया है। अलग-अलग पत्रों में पेंशन-वेतन में देरी, डीए एरियर, प्रमोशन में रुकावट और बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया गया है। पेंशन का भुगतान हमेशा नियमित वेतन भोगियों के बाद होता है। जनवरी का पेंशन अब तक कई पेंशनधारियों को नहीं मिली है। जिन्हें मिली भी, उन्हें मार्च अंत में भुगतान हुआ। वहीं, जुलाई 2022 से मई 2025 तक का डीए एरियर आज तक शिक्षकों को नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- पारिश्रमिक भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर जेपी विवि में धरना 13 को शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी और अध्यक्ष एके सिंह ठाकुर ने बताया कि ...