पटना, अप्रैल 29 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की शुरुआत हुई। उद्घाटन कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। चिंता, अवसाद, परीक्षा तनाव और सामंजस्य जैसी समस्याओं के लिए परामर्श की भी सुविधा मिलेगी। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की नोडल अधिकारी सह प्रॉक्टर प्रो. कीर्ति ने बताया कि अभी मानसिक तनाव सामान्य हो गया है। ऐसे में यह सेंटर विशेषज्ञों के माध्यम से जरूरतमंदों को उचित मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेगा। कुलसचिव प्रो. अबू बकर ने कहा कि यह सेंटर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उनके करियर निर्माण में भी सहायक होगा। यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.