पीपीयू में हर माह लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर
पटना, अगस्त 22 -- बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक और संस्थागत समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रत्येक माह 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' लगेगा। विवि के कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने सभी प्राचार्यों और प्रभारी प्राचार्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को अपने महाविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन सुनिश्चित करें। प्रथम शिविर 25 अगस्त को किया जाएगा। यदि निर्धारित दिन अवकाश रहता है, तो शिविर अगले कार्य दिवस लगेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों को सीधे सुनना और उनका निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।कुलसचिव ने सभी प्राचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.