पटना, अप्रैल 9 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई प्रथम सप्ताह में शुरू होगी। बिहार बोर्ड ने तो 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल-मई में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 78 कॉलेजों में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में नामांकन लिया जाएगा। इसमें स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में एक लाख सीटें निर्धारित हैं। नामांकन समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगा। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर कॉलेज का विकल्प और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...