पटना, मई 18 -- पाटलिपुत्र विवि की 28 वीं सिंडिकेट (अभिषद) बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभागार में होगी। इसमें विश्वविद्यालय के प्रशासनिक, शैक्षणिक और वित्तीय मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कुलसचिव प्रो.अबु बकर ने बताया कि बैठक में पूर्व में आयोजित 27वीं सिंडिकेट बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ 25वीं वित्त समिति, 24वीं एएनटीपीसी बैठक और 19वीं विस्तार परिषद की बैठकों के कार्यवृत्त को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। शिक्षकों के प्रोन्नति संबंधी चयन समिति की अनुशंसाओं, विभिन्न महाविद्यालयों और विभागों से जुड़े प्रशासनिक मामलों और विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की संभावना है。

सिंडिकेट के नए सदस्...