पीपीयू : हेल्थ-वेलनेस समिति की बैठक में मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
पटना, अप्रैल 10 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें विवि में हेल्थ एंड वेलनेस क्लिनिक ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू करने पर चर्चा की गई। कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने छात्रों के बीच बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे अवसाद, चिंता और तनाव पर पर चर्चा की। इसके लिए अधिक से अधिक जागरूकता और परामर्श सेवाओं को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। नोडल अधिकारी प्रो. कीर्ति ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम में क्लिनिकल और मनो सामाजिक पहलुओं, गोपनीयता और रेफरल प्रक्रिया जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा। बैठक में कुलसचिव प्रो. अबु बकर, पीएमसीएच की मनोचिकित्सक डॉ. नुपूर निहारिका, मनोवैज्ञानिक डॉ. इशा सिंह और शुभम श्री के अलावा विवि के अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.