पटना, जून 14 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) पटना अंतर्गत संचालित अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची रविवार को जारी हुई। पहली मेधा सूची में 68499 (78.26%) विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित किया गया। 85517 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। समर्थ पोर्टल से वरीयता और मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं। मेधा सूची के आधार पर विद्यार्थियों को 22 जून तक आवंटित कॉलेज में नामांकन लेना होगा। नामांकन नहीं कराने वाले विद्यार्थियों की सीटें रिक्त मानी जा सकती हैं और उन्हें आगामी चरणों में अन्य अभ्यर्थियों को आवंटित किया जा सकता है। कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहीं। मेरिट निर्धारण के लिए विभाग द्वारा निर्धारित मानकों का पालन किया गया। कुलसचिव प्रो. अबू बक...