पटना, अप्रैल 30 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की स्थापना के आठ वर्षों बाद विधिवत रूप से स्नातकोत्तर विभागों का गठन किया है। अब तक स्नातकोत्तर विभागों का गठन नहीं किया गया था। विश्वविद्यालय की स्थापना 18 मार्च 2018 में हुई थी। लेकिन कॉलेजों में ही स्नातकोत्तर विभाग संचालित हो रहे थे और पूरी व्यवस्था भी नहीं थी। अब तक दूसरे विश्वविद्यालय से आए कई शिक्षक तो स्नातकोत्तर विभाग में प्रतिनियुक्ति पर आकर अलग-अलग विभागों में कार्यरत हैं। अब पीजी विभाग विश्वविद्यालय मुख्यालय बख्तियारपुर जाएगा। विश्वविद्यालय ने पीजी विभागों के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे। लेकिन कम एचआरए मिलने से शिक्षक पीजी विभाग में जाने से कतराते थे。

स्थानांतरण समिति की बैठक पाटलिपुत्र विवि में गुरुवार को कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्थानांतरण समिति की बैठक हु...