पटना, सितम्बर 27 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने पीएचडी सत्र 2024-25 के लिए शोध छात्रों के सुपरवाइजर आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि ने सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचारियों से अहर्ता प्राप्त शिक्षकों की सूची मांगी है। यह कदम आगामी पीएचडी रेगुलेशन 2026 के तहत होने वाली प्रवेश प्रक्रिया और 2024-25 बैच के शोधार्थियों को सुपरवाइजर आवंटन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। विवि से मिली जानकारी के अनुसार पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा सत्र 2024-25 में 1048 छात्र सफल हुए हैं। कुछ छात्रों के परिणाम पेंडिंग हैं जिन्हें जांच के बाद एक से दो दिन में घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में अब सफल शोध छात्रों को जल्द सुपरवाइजर आवंटन के लिए विवि के ओएसडी पीएचडी ने संभी अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखकर अर्हता प्राप्त शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने...