पीपीयू : शोध गतिविधियों की समीक्षा हुई
पटना, जून 30 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) पटना में विज्ञान संकाय की पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। इसमें विज्ञान संकाय अंतर्गत वनस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, गणित, जंतु विज्ञान व भौतिकी विषयों में संचालित शोध गतिविधियों की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शोध का उद्देश्य केवल उपाधि प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज, विज्ञान व राष्ट्र की आवश्यकताओं के अनुरूप ज्ञान का सृजन करना होना चाहिए। कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने कहा कि विवि में गुणवत्तापूर्ण मौलिक शोध को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में विज्ञान संकाय के डीन प्रो. श्वतांशु माला, कॉलेज निरीक्षक प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद, प्रो. प्रीति सिंहा, प्रो. मनोरमा कुमारी, प्रो. कल्पना शाही और प्रो. मुनव्वर फजल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.