पटना, सितम्बर 5 -- पीपीयू के हिन्दी विभाग की ओर से शनिवार को शिक्षक दिवस पर गांधी सभागार में 'डॉ. सीताराम दीन स्मृति व्याख्यान-माला' का आयोजन हुआ। अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि विवि में इस प्रकार के शैक्षणिक, साहित्यिक और बौद्धिक कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए। उन्होंने हिन्दी विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को विवि की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य वक्ता बनारस हिंदू विवि, वाराणसी के हिंदी विभाग के प्रो. प्रभाकर सिंह ने 'समकालीन कविता और कवि-आलोचना' विषय पर व्याख्यान देते हुए समकालीन हिंदी कविता की प्रवृत्तियों, उसके सामाजिक सरोकारों और साहित्यिक आलोचना की भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- ज्ञान अर्जित नहीं सृजित करें : कुलपति कहा कि समकालीन कविता अपने समय की सामाजिक, ...