पटना, अगस्त 19 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के एईसीसी (एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स) पेपर का ग्रेड अपलोड करने को लेकर स्मार पत्र भेजा है। विवि ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिन छात्र-छात्राओं के एईसी पेपर (वॉलंटियरशिप) के ग्रेड अब तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं, उन्हें बिना किसी और विलंब के तुरंत अपलोड किया जाए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार ने कहा है कि वॉलंटियरशिप ग्रेड के अपलोड होने के बाद ही विवि संशोधित परिणाम जारी कर सकेगा और उसे डीजीलॉकर पर उपलब्ध करा सकेगा। यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो सैकड़ों छात्र-छात्राओं का परिणाम अटका रहेगा और उनका भविष्य संकट में पड़ जाएगा। विवि ने यह भी चेताया है कि इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या विलंब के लिए पूर्णतः सं...