पटना, अगस्त 31 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने उन शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जो रीडर के पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। विवि प्रशासन ने इन शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पुनर्नामांकित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर आवेदन मांगे हैं। विवि के कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने इस संबंध में कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। विवि ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पात्र शिक्षक अपने आवेदन के साथ रीडर नियुक्ति अधिसूचना की स्वाअभिप्रमाणित प्रति भी जमा करें। सभी आवेदन संबंधित कॉलेज के प्राचार्य कॉलेज कार्यालय के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। विवि ने कहा है कि कॉलेजों में संबंधित शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर आवेदन जमा करने होंगे। विवि ने सभी कॉलेजों क...