पटना, फरवरी 5 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने गुरुवार को विभिन्न महाविद्यालयों में पर्यावरण विज्ञान के 18 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्त किया। कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई। कुलसचिव प्रो. अबु बकर रिजवी के अनुसार पीपीयू राज्य का पहला विवि है, जिसने शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर त्वरित कार्रवाई करते असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...