पटना, जून 17 -- पीपीयू ने सत्र 2023-27 के यूजी (रेगुलर) छठे सेमेस्टर के परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा देने के बावजूद यदि किसी छात्र का रिजल्ट में अनुपस्थित (एब्सेंट) दिखाया गया है तो वे 15 दिनों के भीतर ग्रीवांस दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए विवि ने निर्धारित प्रारूप जारी किया है। विवि ने कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे छात्रों से शिकायत प्राप्त करें और उसे सत्यापित करने के बाद विवि को भेजें। शिकायत दर्ज करते समय सैद्धांतिक परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिका संख्या अनिवार्य होगा। यदि छात्र के पास उत्तर पुस्तिका संख्या नहीं है तो परीक्षा केंद्र से मेमो की प्रति संलग्न करनी होगी।प्रायोगिक यह भी पढ़ें- पीपीयू : परीक्षा दी पर हो गए 'अनुपस्थित' तो 15 दिनों में ...