पटना, अप्रैल 1 -- पढ़ाई के बाद रोजगार के अवसर मिले इसके लिए विवि स्तर पर एईडीपी (अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम) पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत पाटलिपुत्र विवि की ओर से इसी सत्र से की जाएगी। इसके लिए विवि स्तर पर तीन कॉलेजों का चयन किया गया हैं। इसमें कॉलेज ऑफ कॉमर्स, गंगादेवी महिला महाविद्यालय और जेडी वीमेंस कॉलेज शामिल है। किस कॉलेज में किस पाठ्यक्रम को चलाया जाएगा। इसका भी निर्णय ले लिया गया है। गंगादेवी महिला महाविद्यालय में बीकॉम और बीए, कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीएससी और जेडी वीमेंस कॉलेज में बीकॉम में यह पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। बता दें कि नई शिक्षा नीति के तहत यूजीसी द्वारा एईडीपी शुरू किया गया है। इसके तहत तीन से चार साल का तक डिग्री कोर्स है, इसमें पारंपरिक शिक्षा के साथ ही अनिवार्य औद्योगिक प्रशिक्षण को जोड़ा गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.