पटना, जून 20 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) के बीए, बीएससी, बीकॉम सत्र 2024-2028 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से होगी। परीक्षा 30 जून तक चलेगी। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली 9:30 बजे से 12:30 बजे, दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक चलेगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी प्राचार्यों और केन्द्राधीक्षकों को केन्द्र पर ठंडा पेयजल, बिजली, पंखा, शौचालय की व्यवस्था, आकस्मिक चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- पीपीयू : चौथे सेमेस्टर की परीक्षा कल से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...