पीपीयू : चार कॉलेजों में छह विषयों में पीजी की पढ़ाई इसी सत्र से
पटना, अगस्त 1 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) सत्र 2026-28 से पटना और नालंदा के चार कॉलेजों में छह विषयों में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू कर रहा है। नालंदा कॉलेज, किसान कॉलेज, सोहसराय, बीडी कॉलेज, पटना और एसयू कॉलेज, हिलसा में कुल छह विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई होगी। विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों की बैठकों में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। हर विषय में 30-30 सीटें रखी गई हैं, जिन पर इसी सत्र से नामांकन होगा। नालंदा कॉलेज, नालंदा में सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत मनोविज्ञान विषय की पढ़ाई होगी। किसान कॉलेज, सोहसराय में सामाजिक विज्ञान में अर्थशास्त्र, मानविकी में अंग्रेजी और विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान की कक्षाएं संचालित होंगी। बीडी कॉलेज में सामाजिक विज्ञान में मनोविज्ञान, मानविकी में हिंदी, विज्ञान में वनस्पति विज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.