पटना, अगस्त 11 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की 21वीं अकादमिक काउंसिल की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें एनईपी 2020 के अनुरूप कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना में रेगुलर मोड में पांच वर्षीय एकीकृत बीए एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव पर अकादमिक काउंसिल के सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद मंजूरी दी। इससे पहले 4 जुलाई को 20वीं काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णय की कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट पर विचार किया गया। चार वर्षीय च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) स्नातक कार्यक्रम के अध्यादेश एवं विनियमों में संशोधन, एग्जिट विकल्पों से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा की गई और मंजूरी दी गई।

बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय बैठ...