पटना, सितम्बर 29 -- कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड-2027 के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों के राज्य स्तरीय चयन के लिए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीयू) के तत्वावधान में मंगलवार को एएन कॉलेज, पटना में चयन शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन करते हुए विवि के कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने बताया कि पहली बार विवि को चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पूरी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ चयन प्रक्रिया में भाग लेने की सलाह दी। प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने एनएसएस को युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम बताया। यह भी पढ़ें- एनएसएस के 16 स्वयंसेवकों को राज्यस्तरीय परेड के लिए चयन एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार ने चयन प्रक्रिया की जानकारी देते ...