पटना, जुलाई 1 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक (रेगुलर) पाठ्यक्रम, सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची गुरुवार को जारी की जाएगी। विद्यार्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर लॉगइन कर मेधा सूची देख सकेंगे। यह भी पढ़ें- पीपीयू : आज जारी होगी दूसरी मेधा सूची, पांच तक नामांकनछात्रों की जानकारी डीयन, छात्र कल्याण ने बताया कि दूसरी मेध सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी गुरुवार से पांच जुलाई तक आवंटित कॉलेजों में नामांकन करा सकेंगे। जबकि कॉलेजों को छह जुलाई तक सभी नामांकनों का ऑनलाइन सत्यापन करना होगा। नहीं मिलेगा स्लाइडअप का विकल्प : विवि ने दूसरी मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों को स्पष्ट रूप से सलाह दी है कि उन्हें जिस कॉलेज का आवंटन किया गया है, उसमें निर्धारित अवधि के भीतर नामांकन कराना अनिवार्य होगा, नह...